{"_id":"6a7635b128597eb53605d0c8","slug":"dog-shelter-to-be-built-in-mirapur-dogs-to-be-sterilized-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-166095-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मीरापुर में बनाया जाएगा डॉग शेल्टर होम, कुत्तों की होगी नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मीरापुर में बनाया जाएगा डॉग शेल्टर होम, कुत्तों की होगी नसबंदी
विज्ञापन
शहर के एक घर के बाहर बैठे आवारा कुत्ते। संवाद
पीलीभीत। लगभग नौ माह बाद राजस्व विभाग शहर भर के कुत्तों के डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने को लेकर नगर पालिका को भूमि उपलब्ध कराने में कामयाब हो गया। नगर पालिका की मीरापुर स्थित कान्हा गोशाला के करीब ही राजस्व विभाग ने 7585 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर दी है। इसके बाद नगर पालिका ने कुत्तों के बेहतर संरक्षण व नसबंदी के लिए एबीसी सेंटर व शेल्टर होम बनाने को लेकर प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। जल्द ही नगर पालिका यह प्रस्ताव शासन को भेजेगी।
7 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय में शहरी आवारा कुत्तों को एबीसी सेंटर बनाकर उसमें रखने के निर्देश दिए थे। पहले तो कुछ दिन निकायों ने कुत्तों को लेकर अभियान चलाने का दावा किया, लेकिन एबीसी सेंटर व शेल्टर होम नहीं होने के चलते दावे कागजी रह गए। इसके बाद नगर पालिका ने उप जिलाधिकारी कार्यालय को एबीसी सेंटर व शेल्टर होम बनवाने के लिए जगह चिह्नीकरण के लिए पत्र लिखा, लेकिन दोनों विभागों के संयुक्त कार्रवाई के बावजूद लगभग नौ माह तक एबीसी सेंटर व शेल्टर होम के लिए जगह नहीं मिल पाई।
अब कहीं जाकर उप जिलाधिकारी कार्यालय ने नगर पालिका को जमीन उपलब्ध करा दी है। ईओ संजीव कुमार ने बताया कि भूमि मिलने के बाद अब प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। जल्द ही काम भी शुरू होगा। संवाद