फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctors have a problem of procrastination... treatment is going astray

Pilibhit News: चिकित्सकों को लेटलतीफी का मर्ज... भटक रहा इलाज

Wed, 25 Jun 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Doctors have a problem of procrastination... treatment is going astray
जिला महिला अस्पताल में 8:15 बजे खाली  पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद - फोटो : संवाद
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकोंं और स्वास्थ्य कर्मियों की लेटलतीफी से मरीज परेशान हैं। ओपीडी का समय आठ बजे है, बावजूद इसके चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की अधिकतर कुर्सियां नौ बजे तक खाली रहती हैं। इलाज और जांच के लिए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं को भटकना पड़ता है। प्रसूताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला महिला अस्पताल में बुधवार सुबह 8:15 बजे महिलाओं के ओपीडी कक्ष में चिकित्सक की कुर्सी खाली थी। कक्ष में कोई अन्य स्टॉफ भी नजर नहीं आया। सुबह 8:33 बजे अस्पताल का परिवार नियोजन कक्ष भी खाली था। यहां भी कोई कर्मचारी नहीं था। मरीज और तीमारदार चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन

बीसलपुर से आई सुखरानी को जांच करानी थी। बताया कि टीकाकरण कक्ष से लिखवाने के बाद ही जांच होगी। कोई स्वास्थ्यकर्मी न होने से अभी जांच नहीं हो सकी है।


--
सुबह 8:40 बजे तक शुरू नहीं हो सका अल्ट्रासाउंड

जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी मनमाने तरीके से संचालित हो रही है। सुबह 8:40 बजे तक रेडियोलॉजिस्ट अपने कक्ष में नहीं पहुंचे थे। कुर्सी खाली थी। अन्य स्टाफ भी नजर नहीं आया। यही हाल टीकाकरण कक्ष का था। यहां पर 8:44 बजे तक स्टाफ नर्सों की कुर्सियां खाली पड़ी थी। इस दौरान कई महिला मरीज जांच व टीकाकरण के लिए कक्ष के बाहर इंतजार करतीं नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चिकित्सकों व स्टाफ को समय से डयूटी पर आना चाहिए। पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी है, जांच कराई जाएगी। अगर कोई लगातार लापरवाही कर रहा है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल

जिला महिला अस्पताल में 8:15 बजे खाली  पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

जिला महिला अस्पताल में 8:15 बजे खाली  पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद- फोटो : संवाद

जिला महिला अस्पताल में 8:15 बजे खाली  पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

जिला महिला अस्पताल में 8:15 बजे खाली  पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद- फोटो : संवाद

जिला महिला अस्पताल में 8:15 बजे खाली  पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

जिला महिला अस्पताल में 8:15 बजे खाली  पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed