फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District hospital mess Bdkin see DG Health

जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़कीं डीजी हेल्थ

Sat, 03 Oct 2015 10:21 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 03 Oct 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
District hospital mess Bdkin see DG Health

महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विजय लक्ष्मी को जिला अस्पताल में निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। अस्पताल में जगह जगह गंदगी व रंगाई पुताई न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओं को खाना न मिलने पर उन्होंने सीएमएस को खाना देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

डीजी हेल्थ शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल पहुंची। पुरुष अस्पताल में उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, ड्रग स्टोर, जनरल वार्डों का निरीक्षण किया। परिसर में जगह जगह गंदगी मिलने व अस्पताल परिसर की रंगाई पुताई न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। पोषण पुर्नवास केंद्र में पहुंचकर उन्होंने भर्ती बच्चों की जानकारी की। पुर्नवास केंद्र में भर्ती बच्चों की माताओं को खाना मिलने के बाबत सीएमएस से जानकारी की। जिस पर सीएमएस ने खाना न देने की जानकारी दी। इस पर डीजी हेल्थ भड़क उठी। उन्होंने शासनादेश का हवाला देते हुए भर्ती बच्चों की माताओं को भी खाना देने के निर्देश दिए। ड्रग स्टोर में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिलीं। जनरल वार्डों में मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बाबत बातचीत की। डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं या नहीं, खाना आदि मिलने के समय के बारे में मरीजों से बारीकी से पूछताछ की। महिला अस्पताल में भी साफ सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन बर्न यूनिट, मल्टी स्टोरी अस्पताल भवन आदि का निरीक्षण कर गुणवत्तापरक कार्य करने व समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। ब्लड बैंक की व्यवस्था दुरुस्त मिलने पर उन्होंने स्टाफ को शाबासी दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्रीओम चौहान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरसी शर्मा, एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed