{"_id":"6772ea7c94c41f6dc5024640","slug":"disabled-people-kept-shivering-in-the-cold-doctors-did-not-arrive-till-afternoon-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128163-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ठंड में ठिठुरते रहे दिव्यांग, दोपहर तक नहीं पहुंचे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ठंड में ठिठुरते रहे दिव्यांग, दोपहर तक नहीं पहुंचे चिकित्सक
Tue, 31 Dec 2024 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
नत्थो देवी।
पीलीभीत। ठंड के चलते सोमवार को दिव्यांग शिविर में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचने वाले दिव्यांग भी परेशान रहे। चिकित्सकों की लेटलतीफी ने परेशानी को और बढ़ा दिया। दोपहर 12 बजे तक शिविर में चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। इस दौरान ठंड में ठिठुरते हुए मरीज उनका इंतजार करते दिखे। यहां ठंड से बचाने के लिए अलाव सहित अन्य इंतजाम भी नहीं किए गए थे।
जिला चिकित्सालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन होता है। सोमवार को आयोजित हुए शिविर में दिव्यांगों के लिए अलाव का भी प्रबंध नहीं किया गया। यहां प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में दिव्यांग पहुंचे थे। ये लोग चिकित्सक का इंतजार करते रहे।
12 बजे तक आर्थोपैडिक चिकित्सक ही शिविर में पहुंचे थे। नेत्र और ईएनटी कक्ष के चिकित्सक इसके बाद भी नहीं पहुंचे। ऐसे में दिव्यांग कई-कई बार विभाग के चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो: 09
विभागीय अधिकारी दिव्यांगों का ध्यान नहीं रखते हैं। घंटों इंतजार कराया जाता है, इसके बाद कागजात अधूरे बताकर लौटा दिया जाता है।- रामेश्वर, गुलड़िया भूपसिंह
-- -- -- -- --
फोटो: 10
सुबह 10 बजे आ गए कि जल्दी काम हो जाएगा, डेढ़ घंटा हो चुका है। चिकित्सक आए नहीं है। किस समय आएंगे कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा है। सर्दी भी बहुत है। - नत्थो देवी, बंगला उर्फ मित्रसेनपुर
-- -- -- -- --
फोटो: 12
विभागीय कर्मचारी दिव्यांगों को चक्कर कटवाते रहते हैं। व्यवस्थाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है। सर्दी में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। - अजय कुमार, नारायणठेर
-- -- --
फोटो: 13
पिछले कई घंटों से चिकित्सक का इंतजार कर रहे है। किस समय आएंगे कोई सही जवाब भी नहीं मिल रहा है। सर्दी में यहां बैठ पाना भी मुश्किल हो रहा है।- रामकुमार, दौलतपुर अधकटा
-- -- -- --
वर्जन:
शिविर में आने वाली दिक्क्तों के संबंध में सीएमओ को निर्देशित किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. पुष्पा पंत, एडी हेल्थ