{"_id":"64c94df7cf3685e2b40cf936","slug":"dipharma-student-drowned-in-canal-to-take-bath-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2041-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहाने के लिए नहर में कूदा डीफार्मा का छात्र डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहाने के लिए नहर में कूदा डीफार्मा का छात्र डूबा
Tue, 01 Aug 2023 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
नहर में तालाश करते गोताखोर । संवाद
न्यूरिया। गुप्ता बंगाली कॉलोनी के निकट से गुजर रही बीसलपुर ब्रांच नहर में नहाने के लिए कूदा डीफार्मा का 20 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूब गया। उसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र की राजा कॉलोनी निवासी अरुणसेन का पुत्र समर सेन (20) मंगलवार को बंगाली कॉलोनी में बाल कटाकर अपराह्न तीन बजे घर लौट रहा था। रास्ते में गुप्ता बंगाली कॉलोनी के निकट बीसलपुर ब्रांच नहर के पुल पर उसने अपनी बाइक खड़ी कर दी और नहाने के लिए पुल से नहर में छलांग लगा दी। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण समर सेन डूबने लगा। पुल से करीब 50 मीटर दूर तक लोगों ने उसे देखा। इसके बाद उसका पता नहीं चला। सूचना से परिजनों में खलबली मच गई।
समर सेन को नहर में तलाशने के लिए गोताखोरों का लगाया गया है। देर शाम तक गोताखोर छात्र की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सका था। समर के पिता अरुण सेन और माता रीवा सेन काफी समय से नेपाल में रहकर मजदूरी करते हैं। समर सेन अपने चाचा अमल सेन के साथ रहता था। समर सेन मेरठ से डीफार्मा कर रहा है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देने के बाद वह 26 जुलाई को मेरठ से घर आया था।
विज्ञापन
छात्र के नहर में डूबने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक कुमार दहिया, एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार, तहसीलदार डॉ. जनार्दन, नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल, थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह चौहान, लेखपाल सुरेश शर्मा मौके भी मौके पर पहुंच गए हैं।