फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DIOS office clerk suspended for negligence in duty

Pilibhit News: ड्यूटी में लापरवाही पर डीआईओएस कार्यालय का बाबू निलंबित

Thu, 28 May 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
DIOS office clerk suspended for negligence in duty
अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का है आरोप, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य करेंगे जांच
विज्ञापन

पीलीभीत। ड्यूटी में लापरवाही और अफसरों के आदेशों की अवहेलना करना डीआईओएस कार्यालय में तैनात बाबू अनूप कुमार को महंगा पड़ा गया। कई बार चेतावनी देने पर भी बाबू ने कोई सुधार नहीं किया। इस पर डीआईओएस ने बाबू अनूप कुमार को निलंबित कर दिया। डीआईओएस ने पूरे मामले की जांच ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को सौंपी है।
शिकायत के अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात बाबू अनूप कुमार छात्रवृत्ति और पौधरोपण का काम देखते हैं। वह ड्यूटी के दौरान कई-कई दिन तक बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहते थे। इसके साथ ही अफसरों की ओर से दिए जाने वाले निर्देश और आदेशों की अवहेलना भी कर रहे थे। विभागीय अफसरों की ओर से पूर्व में भी कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन बाबू ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया। इसके बाद डीआईओएस ने मामले की रिपोर्ट बनाकर जेडी राकेश कुमार को भेजी थी।
विज्ञापन

जेडी ने डीआईओएस की संस्तुति पर कर्मचारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। डीआईओएस ने बुधवार को बाबू अनूप कुमार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन की समयावधि तक बाबू ड्रमंड राजकीय कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। निलंबित बाबू को निर्देश दिए गए हैं कि वह नियमित रूप से वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबू की ओर से विभागीय कार्याेें में की गई लापरवाही व अन्य बातों की जांच ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को सौंपी गई है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि तय समयावधि में विभागीय स्तर से जांच कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराएं। संवाद

-----
कर्मचारी की ओर से लगातार कार्याें में लापरवाही की जा रही है। इसको लेकर विभागीय अफसरों की ओर से पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी है। ऐसे में नियमों का पालन न करने पर कर्मचारी को निलंबित किया गया है।
- राजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed