{"_id":"623a247ff3df3f5edf77e10e","slug":"dharna-on-tanakpur-highway-pilibhit-news-bly478997924","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी बंद होने पर टकनपुर हाईवे के पास धरने पर बैठ गए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी बंद होने पर टकनपुर हाईवे के पास धरने पर बैठ गए ग्रामीण
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पीलीभीत। थानाक्षेत्र दियोरिया के नउआ नगला के कुछ ग्रामीण गांव में जल निकासी की समस्या लेकर टकनपुर हाईवे के पास मंगलवार को शाम धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन
नउआ नगला के रामचंद्र, हरीद्वारी छत्रपाल, नीरज आदि का कहना है कि गांव में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान ने खड़ंजे पर मिट्टी डाल दी। इस कारण गंदा भर रहा है। अब ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीण मंगलवार को शाम चार बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर वह टकनपुर हाईवे के पास धरने पर बैठ गए। करीब आधा घंटे तक धरना चला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने ग्रामीणों को समझाकर प्रदर्शन खत्म कराया। आश्वासन दिया कि उनकी परेशानी का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।