फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devotees worshiped Mother Siddhidatri

Pilibhit News: भक्तों ने की मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना

Thu, 18 Apr 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshiped Mother Siddhidatri
शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन । संवाद
मंदिरों और घरों में किया हवन-पूजन व कन्या भोज, शोभायात्राएं भी निकलीं
विज्ञापन

शहर से लेकर कस्बों तक दिखा रामनवमी का उल्लास

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के नवें दिन देवी मंदिरों में तड़के पांच बजे से ही मां के जयकारे और मंत्र गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां के नवें स्वरूप सिद्धिदात्री की आराधना की। मंदिरों और घरों में हवन-पूजन और कन्या भोज किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं में रामनवमी का उल्लास भी दिखा। शोभायात्राएं भी निकाली गईं।

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। पूजा-अर्चना के बाद कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही हवन किया। कन्याओं को दही-जलेबी, हलवा-पूड़ी खिलाई। दान-दक्षिणा देकर व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

कुछ श्रद्धालु बृहस्पतिवार को व्रत का पारायण करेंगे। गोदावरी स्टेट कॉलोनी के मां दुर्गा मंदिर, बल्लभनगर के मां दुर्गा मंदिर और अशोक कॉलोनी के सामने संतोषी माता मंदिर में भी पूरे दिन देवी मां के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, शोभायात्रा भी निकाली

बीसलपुर। नवरात्र के नवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। नगर के बड़ा स्थल मंदिर से इस मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ा स्थल और छुटन्नी देवी मंदिर के सिंहासनों को ठेलों पर सजाया गया था। रास्ते में श्रद्धालुओं ने इन सिंहासनों की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के साथ बाबूराम शर्मा, मिंटू शर्मा, जितेंद्र कुमार, छोटेलाल, प्रवीन कुमार और नवीन कुमार समेत काफी संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। आर्यसमाज भवन में इस अवसर पर हुए हवन में आर्यजनों ने आहुतियां डाली। मोहल्ला दुबे के गोविंद आश्रम में शाम को भंडारा हुआ। गांव चठिया सेवाराम के मंदिर श्री ठाकुरद्वारा की पालकी यात्रा गांव में घुमाई गई। श्रद्धालुओं ने पालकी यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर के अलावा दियोरिया, टिकरी, जोगीठेर, मानपुर, ईंटगांव, बमरोली, करेली, भीकमपुर, मधवापुर, मकरंदापुर, पिपरिया संजरपुर आदि स्थानों पर भी रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। संवाद

-
रामनवमी पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

बिलसंडा। रामनवमी पर नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। भजनों की धुन और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगह पुष्प वर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा श्रीनिवास कुंज आश्रम से शुरू होकर कमल पार्क, मुख्य मार्ग, गुरुद्वारा मार्ग, थाना चौराहा, देवी स्थान मंदिर, हाथी खाना मोहल्ला, पक्का तालाब होकर देर शाम आश्रम पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे युवक धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे। इनके पीछे भगवान के स्वरूपों का रथ था। संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन । संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन । संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन । संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन । संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन । संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन । संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन । संवाद

शहर के यशवंतरी देवी मंदिर पर दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed