फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devotees prayed for public welfare

Pilibhit News: श्रद्धालुओं ने की लोक कल्याण की कामना

Sun, 11 Aug 2024 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees prayed for public welfare
बीसलपुर। रविवार को आर्यसमाज भवन में देव यज्ञ और शक्तिपीठ में गायत्री का आयोजन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण की कामना भी की।
विज्ञापन

आर्यसमाज भवन मे हुए देव यज्ञ में काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ में वेद मंत्रों से आहुतियां दी गईं। यज्ञ प्रार्थना के बाद अथर्व वेद का वाचन हुआ। जयघोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर आर्यसमाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, उपप्रधान बाबूराम मौर्य, रामभरोसे, ओमप्रकाश, हरस्वरूप, रामगोपाल, ललित कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, भूपराम वेदार्थी, राजेंद्र स्वरूप मिश्र लाल बहादुर, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार और विजय कुमार समेत काफी आर्यजन मौजूद रहे।

इधर मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्तिपीठ में परिब्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि विधान से गायत्री यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुतियां लगाकर लोक कल्याण की कामना की। परिक्रमा और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। व्यवस्था में गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, देवकी नंदन गंगवार, रामपाल गंगवार, बेचेलाल, अनोखेलाल, मिहीलाल, चेतराम, ओमप्रकाश, वीरेंद्र कुमार, सत्यवती गंगवार, लज्जवती, सोमवती, मुन्नी देवी और निसा गंगवार समेत काफी गायत्री परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed