फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Devha river also caused havoc, water entered the houses, built houses on the roofs

देवहा नदी ने भी मचाई तबाही, घरों में घुसा पानी छतों पर बनाया आशियाना

Fri, 22 Oct 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Devha river also caused havoc, water entered the houses, built houses on the roofs
शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में बाढ़ के पानी से घिरे घर, लोगों ने छत की ली शरण। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पिछले कई दिनों से जिले में सभी तहसील क्षेत्रों में बाढ़ का हालात बने हुए हैं। सदर, अमरिया, बीसलपुर में देवहा नदी तो पूरनपुर और कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी कहर बरपा रही है। सदर तहसील क्षेत्र में शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी के सात घर ऐसे हैं, जो खाली कर चले गए। वहीं तीन परिवार छत पर पन्नी तान कर रह रहे हैं। इसके बाई ईदगाह और भिखारीपुर रोड पर बृहस्पतिवार को भी पानी बह रहा है।
विज्ञापन

शहर से सटकर बहती देवहा नदी का जलस्तर तीन दिन पहले बढ़ने से बाढ़ आ गई थी। अमरिया, सदर और बीसलपुर तहसील क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। फसलों को भी नुकसान हुआ है। तीन दिन बीतने के बाद भी शहर के ईदगाह रोड पर पानी बह रहा है। पुलिस ने बैरियर लगाकर रोड को बंद करवा दिया है। चंदाई-भिखारीपुर रोड पर भी पानी बह रहा है। शहर के मोहल्ला बेनी चौधरी में कई घर बृहस्पतिवार को भी पानी से घिरे हुए हैं। मोहल्ला में मस्जिद मुल्लानी के निकट मोहम्मद अफरोज, उस्मान अंसारी, रईस अहमद,, बहादुर, खालिद, गुड्डू, जुम्मा, नासिर, यासीन, असलम, फईम के घरों में पानी भरा हुआ है। कुछ लोग घर छोड़कर चले गए हैं, तो कुछ लोगों ने छतों पर ही पन्नी तानकर आशियाना बना लिया है। इन लोगों को पानी कम होने का इंतजार है। जुम्मा ने बताया कि नगरपालिका की लापरवाही से कॉलोनी में बाढ़ का पानी भरता है। अब कम हो गया, मगर घरों से कब तक निकलेगा। इसी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed