{"_id":"591da3b94f1c1bfc71f24cc1","slug":"development-will-cost-25-million-from-the-district-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को जिला योजना से खर्च होंगे 2.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को जिला योजना से खर्च होंगे 2.50 करोड़
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 18 May 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2017-18 में जिले के विकास के लिए जिला योजना तैयार की जा रह है। इसके लिए 2.50 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें जिला योजना से होने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।जिले के विकास के लिए प्रति वर्ष जिला योजना तैयार की जाती है जिसे प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक में चर्चा के बाद पास किया जाता है। संभवत: अलगे माह जिला योजना की बैठक होनी है। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को गांधी सभागार में जिला योजना की तैयारी बैठक हुई। विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों और इसके सापेक्ष रखे गए बजट को पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद विभाग वार चर्चा की गई। प्रस्तावित कार्ययोजना में जिले के विकास के लिए कुल 2.50 करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के लिए 61.41 लाख, समाज कल्याण के लिए 48.06 लाख, स्वच्छता अभियान के लिए 30.76 लाख, सड़क पुल निर्माण आदि के लिए 22.84 लाख रुपये का प्रस्ताव है। सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने भी विभागों की योजनाओं के सापेक्ष प्रस्तावित किए गए बजट पर चर्चा की। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन