फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Despite crores of rupees being spent, Puranpur Roadways Bus Station remained a showpiece

Pilibhit News: करोड़ों खर्च फिर भी शोपीस बनकर रह गया पूरनपुर रोडवेज बस अड्डा

Tue, 22 Apr 2025 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Despite crores of rupees being spent, Puranpur Roadways Bus Station remained a showpiece
पूरनपुर ​स्थित रोडवज बस स्टैंड। संवाद
पूरनपुर। करोड़ों खर्च करने के बाद भी पूरनपुर रोडवेज बस अड्डा शोपीस बना है। सुविधाओं के नाम पर सिर्फ एक कर्मचारी को तैनात किया गया। खास बात यह है कि बस अड्डे पर जाने के बजाय रोडवेज बसें नगर के चौराहों से होकर गुजर जाती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक क्षेत्र का बड़ा दायरा होने से रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर नगर से करीब ढाई किलोमीटर दूर गांव चांटफिरोजपुर के समीप रोडवेज बस अड्डे का निर्माण जनवरी 2016 में शुरू हुआ था। 18 जुलाई 2021 को पूर्व सांसद वरुण गांधी ने इसका शुभारंभ कराया। लोगों ने सोचा कि नगर से बाहर आवागमन में सुविधाएं बढ़ जाएंगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सिर्फ एक कर्मचारी को तैनात किया गया। बसों की सुविधा भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पूरनपुर से निकलने वालीं अधिकांश बसें अड्डे पर न जाकर सामने से फर्राटा भरती निकल जाती हैं। अधिकांश बसें असम हाईवे के खुटार, बंडा चौराहे पर सवारियों को उतारने और बैठाने के लिए कुछ देर रुककर रवाना हो जाती हैं। कुछ बसें नगर के स्टेशन चौराहा से और कुछ माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग से रवाना होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुले आसमान के नीचे करते हैं बसों का इंतजार
नगर से दूसरे शहरों को आवागमन करने वालों को असम हाईवे के खुटार और बंडा चौराहे पर खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इन स्थानों से बसें कब और कहां के लिए रवाना होंगी, इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं होती। इसके अलावा इन दोनों चौराहों से काफी संख्या में डग्गामार वाहनों का भी संचालन होता है।



नगर के अंदर होकर नहीं निकलतीं लंबी दूरी की बसें
पूरनपुर से बरेली, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा सहित कई शहरों को आवागमन करने वाली बसें निकलती हैं। लंबी दूरी को जाने वालीं अधिकांश बसें जाम के चलते नगर के भीतर नहीं जातीं।


बसों का संचालन डिपो से ही कराया जा रहा है। अगर बसें डिपाे पर नहीं जा रहीं है, तो इसकी जानकारी कराई जाएगी। - पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed