फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deputy CM reached the slum after the review meeting in the collectorate

कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद मलिन बस्ती में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Thu, 08 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM reached the slum after the review meeting in the collectorate
मोहल्ला थानसिंह में लोगों से बात करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को सरकार की योजनाओं को लाभ मिलना चाहिए। बैठक के बाद डिप्टी सीएम ने पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी दीं। साथ ही टैबलेट, स्मार्ट फोन, आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। वह शहर की मलिन बस्ती मोहल्ला थान सिंह गए। यहां लोगों बातचीत कर समस्याएं पूछीं।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। बताया कि कारागार में बंदियों के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प, गोमती उद्गमस्थल, खकरा रिवर फ्रंट आदि की जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए कि थानों में जाने वाले दहेज उत्पीड़न के मामलों में स्थलीय निरीक्षण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सीएमओ से कहा कि सीएचसी से बिना गंभीर कारण के मरीजों को रेफर नहीं किया गया। बीएसए को निर्देश दिए कि बच्चों की ड्रेस के लिए उपलब्ध कराई गई राशि का दुरुपयोग न हों। इसके लिए अभिभावकों से बात करें। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के अदंर अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए जाएं। अधिशासी अभियंता जल निगम से कहा कि हर घर जल योजना/जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करें। एक जिला एक उत्पाद के तहत उन्होंने सभागार के पास लगाए गए बांसुरी स्टॉलों को देखा। कारीगरों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलशक्ति मंत्री भी भाजपा नेताओं से मिले
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ पहुंचे। पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। उसके वह उप मुख्यमंत्री के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां डीएम व अन्य अधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। उसके बाद वह पुलिस लाइन पहुंचे और हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

पीलीभीत गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व अन्य। ?

पीलीभीत गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व अन्य। ?- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed