{"_id":"686172c0b37cf9371203289b","slug":"dental-center-has-been-a-showpiece-for-two-years-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138465-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो वर्षों से शोपीस बना है दंत चिकित्सा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो वर्षों से शोपीस बना है दंत चिकित्सा केंद्र
विज्ञापन
गोविंद गुप्ता
बीसलपुर। विभागीय अफसरों की अनदेखी से नगर का राजकीय दंत चिकित्सा केंद्र पिछले दो वर्षों से शोपीस बना है। दांतों के इलाज के लिए आने वाले मरीज इधर-उधर भटकते हैं। निजी चिकित्सकों के पास जाने को मजबूर हैं।
क्षेत्रीय लोगों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो वर्ष पूर्व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास राजकीय दंत चिकित्सा केंद्र का भवन निर्माण कराया था। चिकित्सा केंद्र बनने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। उम्मीद थी कि दांतों से संबंधित इलाज के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अफसरों की अनदेखी से लोगों की यह उम्मीद अभी अधूरी है।
विभाग ने अब तक इस केंद्र में कोई स्टाफ नियुक्त नहीं किया है। संसाधन भी उपलब्ध नहीं कराए हैं। इस वजह से यह दंत चिकित्सा केंद्र शोपीस बना हुआ है। सफाई न हो पाने के कारण इसमें झाड़-झंकाड भी उग आए हैं।
विज्ञापन
--
राजकीय दंत चिकित्सा केंद्र में चिकित्सक व संसाधन न होने से मरीजों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए।
- वसीम अहमद
--
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण की यह स्थिति बनी हुई है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार है।
-गोविंद गुप्ता
--
राजकीय दंत चिकित्सा केंद्र के बंद होने का मामला संज्ञान में आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक शर्मा को पत्र भेजकर इसमें मानक के अनुसार स्टाफ तैनात करने की सिफारिश की जाएगी।
- नागेंद्र पांडेय एसडीएम