फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Demonstration to implement advocate protection law

Pilibhit News: अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने के लिए प्रदर्शन

Sun, 18 Jun 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to implement advocate protection law
एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद
पीलीभीत। प्रदेश में आए दिन हो रहे जानलेवा हमलों से नाराज वकीलों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

इससे पूर्व संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल व सेंट्रल बार के पदाधिकारियों तथा सैकड़ों वकीलों की एक बैठक बार सभागार में हुई। जिस का संचालन संयुक्त बार महासचिव आनंद मिश्रा ने किया। बैठक में सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव विवेक अवस्थी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में वकीलों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन

आज वकील सुरक्षित नहीं है, देश व प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किया जाना अत्यंत आवश्यक है। वकीलों की सुरक्षा के लिए तत्काल अधिवक्ता सुरक्षा कानून सरकार लागू करे तथा वकीलों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करो का नारा लगाते प्रदर्शन किया। सभी वकील अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके उपरांत उप जिलाधिकारी सदर को प्रधानमंत्री के नाम एक संबोधित ज्ञापन संयुक्त बार के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में वकीलों ने सौंपा।

धीरेंद्र मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि वकील आज सुरक्षित नहीं है, गांव के अंतिम छोर पर बैठे गरीबों कमजोरों की आवाज हमेशा वकील उठाते चले आए हैं। प्रदर्शन में सिविल बार अध्यक्ष विवेक पांडेय, सेंट्रल बार अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के अलावा रामौतार रस्तोगी, किशनलाल वर्मा, अरुण भारद्वाज, संजय बरूआ, नीरज शुक्ला, ज्योति प्रकाश शुक्ला सहित सैकड़ों वकीलों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed