फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Defects found in the newly constructed building of ARTO office, action will be taken now

Pilibhit News: एआरटीओ कार्यालय के नवनिर्मित भवन में मिलीं कमियां, अब होगी कार्रवाई

Sun, 07 Jun 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Defects found in the newly constructed building of ARTO office, action will be taken now
एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करते परिवहन अ​धिकारी। स्त्रोत विभाग
पीलीभीत। एआरटीओ कार्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करने पहुंचे आरटीओ बरेली व उपायुक्त परिवहन को भवन में कई खामियां मिलीं। इस पर अधिकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए शासन में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए शासन में पत्र भेजने की बात कही है। इससे अब फर्म पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


लगभग दो साल पहले 11 करोड़ की लागत से पूरनपुर मार्ग पर बिठौराकलां में एआरटीओ के स्थायी भवन का कार्य शुरू किया गया था, जिसके काम उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को दिया गया था। लगभग छह माह पहले ठेकेदार फर्म की ओर से सारा पैसा निर्माण का निकाला जा चुका है, जबकि कार्य पूरा करने के लिए पूर्व में कई नोटिस फर्म को जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब जब शुक्रवार को आरटीओ पंकज कुमार, उप परिवहन आयुक्त अमर गुप्ता एआरटीओ पीलीभीत सुशील कुमार मिश्रा के साथ नवनिर्मित भवन में पहुंचे तो वहां कई खामियां मिलीं। भवन में जाने वाले रास्ते पर मिट्टी का पटान नहीं किया गया, जबकि भवन में कई अधिकृत कार्य छूटे मिले। उप परिवहन आयुक्त कि ओर से नाराजगी भी जाहिर की गई। हालांकि अब ठेकेदार की फर्म के खिलाफ विभागीय स्तर से ब्लैक लिस्ट करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा का कहना है कि फर्म के खिलाफ शासन में पत्राचार किया जा रहा है। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed