{"_id":"60f866728ebc3efbe37e8ea2","slug":"death-pilibhit-news-bly453880850","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपटा नाले में डूबा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रपटा नाले में डूबा किशोर
विज्ञापन
पूरनपुर। रपटा नाला में घुसी भैंस को निकालने के प्रयास पर किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कराई है।
घटना बुधवार शाम करीब चार बजे हजारा थाना क्षेत्र के गांव रामनगर-चंद्रनगर को जाने वाले रास्ते पर रपटा नाले में हुई। गांव रामनगर निवासी रामभजन का 15 वर्षीय पुत्र धनंजय भैंस चराने घर से निकाल था। भैंस रपटा नाला के पास चर रही थी। कुछ देर बाद भैंस रपटा नाला में घुस गई। भैंस को निकालने के प्रयास में घुसा धनंजय डूब गया। किशोर के रपटा पुल में डूबने की जानकारी पर गांव और आसपास के तमाम लोग एकत्र हुए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसओ हजारा उमेश सोलंकी ने बताया कि धनंजय घर से भैंस चराने को आया था। उसकी तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया है।