फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dead cattle tied to tractor and pulled video went viral in pilibhit

Pilibhit News: गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा, ट्रैक्टर से बांधकर घसीटे शव; वीडियो वायरल

Sat, 14 Dec 2024 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 04:19 PM IST
सार

गोशालों पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, फिर भी गोवंश दुर्दशा के शिकार हो रहे हैं। पीलीभीत की देवीपुरा गोशाला से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। 

विज्ञापन
dead cattle tied to tractor and pulled video went viral in pilibhit
ट्रैक्टर से बांधकर घसीटे मृत गोवंश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत शहर से करीब पांच किमी दूर माधोटांडा मार्ग पर बनी देवीपुरा गोशाला में पांच गोवंश मर गए। बताया गया कि ठंड से इनकी जान गई। मृत गोवंशों को ट्रैक्टर से बांधकर खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस संबंध में हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र भी दिया है।

विज्ञापन


हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने डीएम-एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि देवीपुरा गोशाला में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इस संबंध में कुछ समय पूर्व भी हिंदू महासभा ने जिलाधिकारी को फोटो के माध्यम से वहां की स्थिति से अवगत कराया था। 
विज्ञापन


इस पर प्रधान को नोटिस दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को गोशाला का वीडियो फिर वायरल हुआ। मृत गोवंशों को ट्रैक्टर से बांधकर खींचा गया है। पांच गोवंशों को ट्रैक्टर से बांधा गया। गोशाला से थोड़ी दूर खेत तक ले जाया गया। वीडियो सामने आने पर अधिकारी हरकत में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed