फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of a married woman found hanging from a pole in Jehanabad

Pilibhit News: जहानाबाद में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 08 Aug 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 08 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a married woman found hanging from a pole in Jehanabad
जहानाबाद क्षेत्र में जानकारी करती पुलिस । संवाद
जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान में महिला का शव कमरे के अंदर कुंडे से लटका मिला। महिला के पति की कुछ दिन पूर्व ही हादसे में मौत हो चुकी है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नवाबगंज के गांव रिछौला चौधरी की रहने वाली प्रेमवती पत्नी शंकर लाल ने बताया कि उनकी पुत्री उमेंद्रा देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गौनेरीदान के मानव गंगवार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही एक फरवरी 2022 को उसके पति की रिछा रोड पर हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच कई बार समझौते के प्रयास हुए, लेकिन ससुराल वालों के उमेंद्रा देवी पर जुल्म कम न हुए। एक दिन पहले भी समझौते को लेकर दोनों पक्ष बैठे थे। सोमवार शाम लगभग आठ बजे उमेंद्रा देवी का शव उसके कमरे में लगे पंखे के कुंडे से साड़़ी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों का आरोप है कि हत्या कर शव फंदे से लटका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही सीओ सदर डॉ. प्रतीक दहिया, कमलेश मिश्रा निरीक्षक(अपराध), फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर ससुर धर्मवीर, सास देवेश्वरी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

------------
तीन लाख रुपये को लेकर चल रहा था विवाद
दोनों पक्षों के बीच दहेज के सामान को लेकर विवाद चल रहा था। मायके पक्ष के लोग शादी में दिए गए सामान का वापस मांग रहे थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने सामान दे दिया तीन लाख रुपये वापस करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते दोनों परिवारों के बीच विवाद था।

जहानाबाद क्षेत्र में जानकारी करती पुलिस । संवाद

जहानाबाद क्षेत्र में जानकारी करती पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed