फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Darkness on many routes including Tanakpur Highway

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे समेत कई मार्गों पर अंधेरा

Tue, 22 Oct 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Darkness on many routes including Tanakpur Highway
पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर लाईटे कम होने से सड़क पर छाया अंधेरा।संवाद
पीलीभीत। हर साल लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी शहर की प्रकाश व्यवस्था नहीं सुधर सकी हैं। स्ट्रीट लाइटें नहीं जलने से टनकपुर हाईवे समेत कई मार्गों पर रात होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में लोगों को निकलने में परेशानी आती है।
विज्ञापन


शहर में टनकपुर हाईवे समेत कई मार्गों पर देर रात तक लोगों की आवाजाही रहती है। रात के समय लोगों को सुविधा के लिए सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन उसका धरातल पर असर कम दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे के अधिकांश क्षेत्र में रात को अंधेरा छाया रहता है। तीन किलोमीटर हाईवे के दायरे में वैसे तो हर सौ मीटर पर खंभा लगा है, लेकिन उसपर स्ट्रीट लाइन न लगी होने या ठप होने से अंधेरा छाया रहता है। यही स्थिति शहर की अन्य मार्गों की भी है। चीनी मिल मार्ग पर भी रात को अंधेरा छाया रहता है तो व्यस्ततम मार्ग में शामिल गांधी स्टेडियम मार्ग का भी यहीं हाल है। गौहनिया चौराहे से लेकर स्टेडियम तक यहां स्थित अस्पतालों के बाहर लगी लाइटें ही रात को लोगों का सहारा बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाकर लूटी वाहवाही
शहर में हाईवे और सड़कों पर रात को छाने वाले अंधेरे पर किसी का ध्यान नहीं गया। वहीं पूर्व में वाहवाही लूटने के लिए नगर पालिका की ओर से चौराहों पर जरूर हाईमास्ट लाइटें लगवा दी गईं। इसमें गौहनिया, छतरी, नकटादाना चौराहा आदि शामिल है। हाईमास्ट की रोशनी से चौराहे तो जगमग रहते हैं लेकिन सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है।
000
स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर खपा दिए 65 लाख रुपये
शहर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर पालिका की ओर से 65 लाख रुपये खर्च किए गए, फिर भी हाईवे समेत कई मार्गों पर अंधेरा दूर नहीं हो सका। इस बजट से स्ट्रीट लाइटों के अलावा चौराहा, धार्मिक स्थल, पार्क समेत कई स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगवाने का दावा भी किया गया।

00
सड़कों पर स्ट्रीट लाइटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। कुछ जगहों पर लाइट न लगी होने से परेशानी होती है।
- दारा सिंह, एकता नगर
000
टनकपुर हाईवे पर पर्याप्त स्ट्री लाइटें नहीं लगी हैं। जिससे रात को गुजरने में समस्या होती है। खंभों पर छोड़-छोड़कर लाइटेंं लगाई गई हैं।
- चंदन बाधवा
000
शहर की स्ट्रीट लाइटें खराब होने की सूचना है। दीपावली से पूर्व ही मरम्मत के लिए टीम को लगाया जाएगा।
- लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर लाईटे कम होने से सड़क पर छाया अंधेरा।संवाद

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर लाईटे कम होने से सड़क पर छाया अंधेरा।संवाद

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर लाईटे कम होने से सड़क पर छाया अंधेरा।संवाद

पीलीभीत के टनकपुर मार्ग पर लाईटे कम होने से सड़क पर छाया अंधेरा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed