फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Darkness in three thousand houses of the city due to cable fault

Pilibhit News: केबल में फॉल्ट आने से शहर के तीन हजार घरों में अंधेरा

Sun, 06 Aug 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Darkness in three thousand houses of the city due to cable fault
शहर के रामलीला फीडर पर बिजली ठीक करते कर्मचारी । स्त्रोत - विघुत विभाग
पीलीभीत। शहर में शनिवार देर रात रामलीला फीडर की केबल में फॉल्ट आ जाने से लगभग तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इधर, रोजाना चार से छह घंटे तक कटौती भी हो रही है। इससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर में कभी फॉल्ट तो कभी ट्रांसफार्मरों में खराबी से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार रात 12 बजे रामलीला फीडर की केबल में फाल्ट आ जाने से मोहल्ला सुनगढ़ी, लाल रोड, मधुवन, नई बस्ती, तुलाराम, देशनगर, गंगोत्रीपुरम आदि के 3000 घरों में अंधेरा हो गया। करीब दो घंटे बाद केबल ठीक कर आपूर्ति सुचारू की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के अग्रवाल सभा, बाजार गेट, निरंजन कुंज, अशोक कॉलोनी, महिला थाने के पास , एकता नगर, पंजाबियान, छोटा खुदागंज, फीलखाना समेत कई मोहल्लों में बिजली कटौती व फॉल्ट होने की वजह से कई घंटों तक यहां पर उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि देर रात फीडर की केबल में फॉल्ट आ गया था। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई। जिसे रात में ही सही करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed