{"_id":"68a21a35c5c681353605caaf","slug":"cyber-fraudster-defrauded-woman-of-rs-290-lakh-on-pretext-of-treatment-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-142000-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: इलाज का बहाना बनाकर साइबर ठग ने महिला से ठगे 2.90 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: इलाज का बहाना बनाकर साइबर ठग ने महिला से ठगे 2.90 लाख रुपये
Sun, 17 Aug 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। रिश्तेदार का इलाज कराने का बहाना बनाकर साइबर ठगों ने महिला को फोन कर लाखों की ठगी कर ली। महिला को बातों में फंसाकर दो बार में 2.90 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना गजरौला क्षेत्र के जरा कोठी निवासी नरेंद्र पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 जुलाई की सुबह लगभग दस बजे उनकी पत्नी हरजिंदर कौर के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मेजर सिंह बताते हुए कहा कि वह फिलहाल विदेश में है और उसके रिश्तेदार बीमार हैं, जिन्हें रुपयों की सख्त जरूरत है।
ठग ने महिला से कहा कि उसके रिश्तेदार उसके खाते से रुपये नहीं ले रहे हैं। वह अपने खाते से रुपये भिजवा दें, बाद में लौटा दिए जाएंगे। उस समय हरजिंदर कौर के खाते में पर्याप्त धनराशि न होने पर उन्होंने अपने भतीजे हरविंदर सिंह से दिए गए खाते में रुपये डलवाए। दोपहर 12:30 बजे तक भतीजे ने 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी ही देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई और एक बार फिर पैसे की मांग की गई। इस पर दोपहर करीब 3:30 बजे 1.40 लाख रुपये और डलवा दिए गए। बाद में परिजनों को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
गजरौला थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान कॉल पर एक दम विश्वास न करें।