फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cutting steady near Wirekat, continues nearby

Pilibhit News: वायरकेट के पास कटान स्थिर, आसपास जारी

Tue, 11 Jul 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cutting steady near Wirekat, continues nearby
गांव चंदिया हजारा के पास शारदा नदी में बनाए गए वायरकेट। संवाद
पूरनपुर। शारदा नदी के कटान को रोकने को वायरकेट बनाने का काम मंगलवार को भी चलता रहा। कटान जिन स्थानों पर वायरकेट बनाए गए हैं, वहां तो स्थित हो गया है, लेकिन वायरकेट के आसपास कुछ दूरी पर कटान कर रही है। कटान बंद न होने से लोगों में खलबली मची हुई। नदी का जलस्तर कम होने पर लोग तेजी से कटान होने की आशंका व्यक्त कर रहे है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गांव चंदिया हजारा और राहुलनगर के समीप हो रहे कटान पर बाढ़ खंड की ओर से रविवार से वायरकेट बनाने का काम शुरू किया गया। जो मंगलवार को भी जारी रहा। जिन स्थानों पर वायरकेट बनाए गए है। उन स्थानों पर नदी का कटान स्थिर हो गया है, लेकिन वायरकेट के आसपास और कुछ दूरी पर नदी लगातार कटान कर रही है। गांव के लोगों का कहना है कि शुरू हुए कटान पर अगर पहले ध्यान देकर वायरकेट लगवाए जाते। तब कटान को रोका जा सकता था। जब नदी का जलस्तर बढ़ गया। तब विभागीय अफसरों की आंख खुली और वायरकेट बनाने शुरू किए गए। अभी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जलस्तर कम होने पर इस बार कटान से भारी नुकसान होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed