फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Customs department takes action on delay in delivery of walnut consignment

Pilibhit News: अखरोट की खेप की सुपुर्दगी में देरी पर कस्टम विभाग सक्रिय

Tue, 12 May 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Customs department takes action on delay in delivery of walnut consignment
पीलीभीत। नेपाल से अवैध रूप से लाई जा रही सात क्विंटल से अधिक अखरोट की खेप पकड़े जाने के मामले में अब कस्टम विभाग भी सक्रिय हो गया है। न्यूरिया पुलिस ने दो दिन पूर्व फर्जी नंबर प्लेट लगी दो कारों से अखरोट बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में थाना न्यूरिया में तैनात उपनिरीक्षक देवेंद्र राणा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी गगन यादव निवासी मेलाघाट थाना झनकईया जिला ऊधमसिंह नगर व नफीस ग्राम जमुनिया थाना माधोटांडा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। इधर, मामले की जानकारी मिलने पर कस्टम विभाग ने बरामद माल को लेकर पुलिस से संपर्क किया। कस्टम विभाग के अधीक्षक मुन्ना लाल वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ी जाने वाली वस्तुओं को नियमानुसार कस्टम विभाग को सौंपा जाना चाहिए। इस संबंध में न्यूरिया थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत भी की गई है, लेकिन माल नहीं सौंपा गया। वहीं, थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि फिलहाल बरामद माल को लेकर जीएसटी विभाग अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद माल कस्टम विभाग को सौंप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed