फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cultural programs scattered in the Flute Festival

Pilibhit News: बांसुरी महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

Sun, 23 Mar 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs scattered in the Flute Festival
शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बांसुरी महोत्सव में  डॉग शो का किया गया आयोजन।संवाद
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को बांसुरी महोत्सव का भव्य आगाज किया गया। देर शाम प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने महोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दिन में डॉग शो भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय बांसुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन की ओर से भव्य तैयारियां की गईं। रविवार को दिन में डॉग शो में विभिन्न प्रजाति के श्वान आकर्षण का केंद्र रहे। चयन समिति ने रिपोर्ट तैयार की। शाम को स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नृत्य, संगीत और बांसुरी कला का प्रदर्शन भी किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा।
विज्ञापन

देर शाम प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने आयोजन की सराहना की। प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। देर रात प्रसिद्ध बांसुरी वादक राजेंद्र प्रसन्ना ने प्रस्तुति दी। फूलों की होली खेलने के साथ ही शिव तांडव भी हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप, बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, एडीएम एफआर ऋतु पूनिया, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बांसुरी महोत्सव में  डॉग शो का किया गया आयोजन।संवाद

शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बांसुरी महोत्सव में  डॉग शो का किया गया आयोजन।संवाद

शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बांसुरी महोत्सव में  डॉग शो का किया गया आयोजन।संवाद

शहर के ड्रंमड राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बांसुरी महोत्सव में  डॉग शो का किया गया आयोजन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed