फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cubs wild cats caught in confusion

शावक के भ्रम में पकड़ी जंगली बिल्लियां

Thu, 22 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 22 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cubs wild cats caught in confusion
शावक के भ्रम में पकड़ी जंगली बिल्लियां
जंगल से निकली बाघिन के साथ शावक होने की सूचना पर पहले ग्रामीणों ने उसकी घेराबंदी की, बाद में वनकर्मियों के सहयोग से दो जानवरों को पकड़ा। पहले माना गया कि ये शावक हैं लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने दोनों को शावक न होकर जंगली बिल्लियां बताया। इसके बाद दोनों को पुन: उसी स्थान पर छोड़ दिया गया। शावक पकड़े जाने की सूचना से सैकड़ों की संख्या में लोग पहले घटना स्थल और बाद में थाने के बाहर जमे रहे। थाना क्षेत्र के डगा निवासी अहमद खां की बाघिन के हमले में मौत के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार दोपहर डगा निवासी बाबू खां ने खारजा नहर की ओर से दो जानवरों को एक खेत में खेलते देखा। उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले बाघिन भी उधर से गुजरी थी। आशंका जताई कि दोनों जीव बाघ के बच्चे हैं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। डिप्टी रेंजर वजीर हसन भी वाचरों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों बच्चे लकड़ियों के ढेर में घुस गए। वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से लकड़ियां हटाई तो दो जीवन वहां दिखे। डिप्टी रेंजर ने दोनों को किसी तरह बचाकर माधोटांडा थाने पहुंचाया लेकिन भीड़ थाने पर भी पहुंच गई। शावक के पकड़े जाने की आशंका पर सामाजिक वानिकी के प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार भी माधोटांडा थाने पहुंचे। जांच में उन्होंने दोनों को शावक न होकर जंगली बिल्लियां होना पाया। इसके बाद भीड़ कम होने पर देरशाम दोनों बिल्लियों को पुन: खेत में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


बाघ और बिल्ली एक ही प्रजाति के पशु हैं। ग्रामीणों ने खेत में घूम रहे जंगली बिल्ली के बच्चों को शावक समझ लिया था। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया।
- आदर्श कुमार, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed