{"_id":"57c5d2d14f1c1bdd462cb382","slug":"crocodile-entered-the-house-created-a-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो अमरिया।
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने पकड़कर डयूनीडाम में छोड़ा
तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ घर के अंागन में पहुंच गया। सुबह मगरमच्छ देखकर घर वालों में हड़कंप मचा गया और उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर ड्यूनी डाम में छोड़ा।
कस्बे में रामलीला मैदान के निकट तालाब में पिछले काफी समय से तीन मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वनविभाग से इन्हें पकड़ने की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार की रात किसी समय इनमें से एक मगरमच्छ किसी समय तालाब से निकलकर कुछ दूरी पर स्थित नत्थूलाल के घर में घुस गया। सुबह जब घर वाले सो कर उठे तो आंगन में नल के पास देख घबरा गए। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और वनविभाग की टीम भी पहुंची। लेकिन बिना किसी उपकरणों के पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद उसे ड्यूनीडाम ले जाकर छोड़ा गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर लोगों ने राहत महसूस की। वन दरोगा अरूण कुमार ने बताया कि मगरमच्छ काफी छोटा था जिसे पकड़कर डाम में छोड़ दिया गया है।