{"_id":"58d7eab14f1c1b14301a22d1","slug":"youth-killed-in-temple-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की जमीन विवाद में युवक को चाकू मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर की जमीन विवाद में युवक को चाकू मारा
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनगढ़ी के गुटैया गांव में रहने वाले एक युवक का गांव के ही मंदिर में पूजा के लिए जाते समय कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में चाकू लगने से वह घायल हो गया। उसने आरोप लगाया कि उसे मंदिर में पूजा से रोका गया, जिसका विरोध करने पर मारा गया। लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मारपीट जमीन विवाद को लेकर हुई है।
राजकुमार पासवान (25) पुत्र थानचंद ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शनिवार शाम को वह गांव के मंदिर में पूजा करने जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही किसान गंगाराम और सतमान ने उसको रास्ते में रोक लिया। मंदिर में प्रवेश न करने का दबाव बनाने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि गंगाराम ने मारपीट के दौरान चाकू से पेट में वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। चौकी पुलिस पर मामले को टालने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाना पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला मंदिर की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट का निकल कर आ रहा है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर की चार बीघा जमीन को लेकर निकला विवाद
पीलीभीत। मारपीट मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जिसमें मामला मंदिर की चार बीघा जमीन से जुड़ा पाया गया। दोनों पक्ष उक्त जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आपस में झगड़ गए थे। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि राजस्व टीम की जांच के बाद दोनों पक्षों को जमीन पर किसी तरह का निर्माण न करने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके अलावा मारपीट को लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।