फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth arrested for tampering with teenager

किशोरी से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया युवक

Mon, 24 Jul 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)। Updated Mon, 24 Jul 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested for tampering with teenager
छेड़छाड़
परिवारीजनों ने पीटकर किया पुलिस के हवाले, दी तहरीर 
विज्ञापन

स्कूल से घर जा रही होमगार्ड की बेटी को गांव के एक मनचले ने दो साथियों संग रास्ते में रोक लिया। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच छात्रा के परिवारीजन मौके पर आ गए और एक आरोपी को धर दबोचा। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 

थाना क्षेत्र के निवासी एक होमगार्ड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी अमखेड़ा के एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। गांव का एक मनचला पिछले कई दिनों से छात्रा को फोन कर परेशान कर रहा है। सोमवार दोपहर को छात्रा कॉलेज से घर आ रही थी। कुछ दूर पहुंचते ही आरोपी ने उसको अपने दो साथियों की मदद से रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। इस बीच छात्रा के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद तीनों ने भागना शुरू कर दिया। परिवारीजनों ने पीछा कर मुख्य आरोपी को धर दबोच उसकी पिटाई लगाई। जबकि दोनों साथी भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया और बरखेड़ा थाने ले आए। जहां पीड़ित होमगार्ड ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी छात्रा के गांव का एक नाबालिग है। तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। उसके दोनों साथियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed