{"_id":"9c36ad8ebab70339cf6e6fd9ef77f964","slug":"work-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटनाओं के खुलासे में पुलिस नाकाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घटनाओं के खुलासे में पुलिस नाकाम
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस: एक
नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा था ई-रिक्शा
सात नवंबर 14 को दो बदमाश मंडी समिति मोहल्ला थान सिंह निवासी रिक्शा चालक अजय को नशीली चीज मिलाकर पेय पदार्थ पिला दिया था और उसका रिक्शा लूट ले गए थे। तीसरे दिन वह पूरनपुर पुलिस गेट चौकी के गांव पिपरा में अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस इस घटना में शाहजहांपुर के बदमाशों के शामिल होने का दावा तो करती है, लेकिन अभी तक न तो बदमाश पकड़े गए और न ही रिक्शा बरामद हो सका है।
केस: दो
सर्राफ लूटकांड: छह दिन बाद भी खुलासा नहीं
28 दिसंबर को शहर से सटे गांव बरहा निवासी सर्राफा सर्वेश कुमार का बाइक सवार दो बदमाश थैला उस समय छीन ले गए थे। जब वह पैदल गजरौैला स्थित अपनी दुकान जाने के लिए पैदल असम हाईवे जा रहा था। थैले में 11 ग्राम सोना व पौन किलोग्राम चांदी थी। घटना को छह दिन बीत गए। समय के साथ पुलिस की जांच भी ठंडे बस्ते में चली गई है।
केस: तीन
फौजी के घर हुई चोरी का राज बरकरार
अक्तूबर 2013 में शहर की गंगोत्रीपुरम कॉलोनी निवासी पूर्व फौजी फौजी नंदलाल के मकान का ताला तोड़कर चोर लाइसेंसी रिवाल्वर समेत करीब पांच लाख का सामान चोरी कर ले गए थे। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने उत्तराखंड के अलावा आसपास के कई जिलों के पेशेवर चोरों और संदिग्धों से पूछताछ की थी, लेकिन पुलिस के हाथ नाकामी लगी थी। इस घटना का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस प्रयासरत है। खुलासे में देरी जरूर हो रही है, लेकिन खुलासा होगा और अपराधी भी पकड़े जाएंगे।
सुधीर कुमार सिंह, एएसपी