{"_id":"57d1a5004f1c1b6474318943","slug":"woman-burnt-to-death-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जहानाबाद के ढकिया नथा गांव निवासी हरीश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सेववती को बुधवार देर शाम जिला अस्पताल में झुलसी हालत में भर्ती कराया गया था। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ससुर चेतराम ने विवाहिता के तीन महीने से ऊपरी चक्कर से ग्रसित होने पर खुद आत्मदाह करने की बात कही थी। यह भी बताया था कि एक महीने तक विवाहिता अपने मायके में इलाज भी करा चुकी थी। उसका एक नौ माह का बेटा भी है। गुरुवार को महिला की मौत की सूचना पर बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के अलियापुर गांव से मृतका के मायके वाले जहानाबाद पहुंचे। भाई धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज में 50 हजार की नकदी, बाइक, वाशिंग मशीन की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ जहानाबाद जगतराम जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति हरीश कुमार, ससुर चेतराम, जेठ मुकेश, अनिल और सुनगढ़ी के जटपुरा निवासी बहनोई धर्मपाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।