फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife's infidelity husband ate poison, lover arrested

पत्नी की बेवफाई पर पति ने खाया जहर, प्रेमी हिरासत में

Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा। Updated Fri, 16 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wife's infidelity husband ate poison, lover arrested
जहर खाकर जान देने की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
हालत गंभीर, शहर के प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती
पत्नी की बेवफाई से तंग पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घरवालों की शिकायत पर उसकी पत्नी से मिलने आए खीरी के युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी पांच पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद युवक पत्नी के साथ मजदूरी करने हरिद्वार चला गया। बताते हैं यहां महिला के संबंध खीरी के मनीष से हो गए। कुछ दिन काम करने के बाद पति पत्नी गांव लौट गए। इस बीच मनीष का आना जाना लगा रहा। शुक्रवार को युवक ने मनीष को अपने घर के पास देख लिया। इस पर घर आकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ और कुछ देर बाद उसने रेलवे लाइन के निकट पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे घर वालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घर वालों की सूचना पर पुलिस ने गांव आए युवक मनीष को हिरासत में ले लिया है। इधर, मनीष का कहना है कि काम के दौरान युवक ने उससे रुपये उधार लिए थे। वही लेने आया था। एसओ ओमहरि वाजपेई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed