फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife did not come, she killed herself, shot dead

पत्नी नहीं आई तो खुद को मारी गोली, मौत

Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर/जोगराजपुर।
अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर/जोगराजपुर। Updated Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wife did not come, she killed herself, shot dead
shoot
परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के जहूरगंज गांव की घटना

काफी प्रयास करने के बाद भी पत्नी के मायके से ससुराल आने पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव जहूरगंज निवासी 34 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय डोरीलाल ने रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। गोली उसके सीने पर लगी। परिवार वालों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जहूरगंज गांव निवासी नरेंद्र कुमार की शादी दस साल पहले पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) से हुई थी। पिछले कई सालों से वह पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल में रह रहा था। नरेंद्र तीन बीघा खेत पर किसानी करता था। आठ माह पहले वापस घर आ गया और मां मैनादेवी के साथ रहने लगा। पत्नी व बच्चे पलिया में ही रह रहे थे। परिवार वालों के अनुसार उसने कई बार पत्नी को घर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह ससुराल में रहने के लिए राजी नहीं हुई। जिसको लेकर वह काफी परेशान रहने लगा। रविवार को मां मैनादेवी जलौनी लकड़ी लेने के लिए गांव के बाहर गई थी। घर पर बने टिनशेड नुमा कमरे में नरेंद्र अकेला था। दोपहर करीब डेढ़ बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर आसपास के लोग व खेत से वापस लौटी उसकी सोलह वर्षीय बहन भीतर पहुंची। टिनशेड में नरेंद्र का शव पड़ा हुआ था। उसके सीने पर गोली लगी हुई थी और तमंचा भी पड़ा था। शव देख परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में मां मैनादेवी भी आ गई। बेटे के आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर सेहरामऊ उत्तरी पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची। फील्ड यूनिट की टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि परिवार वालों से जानकारी की गई है। पत्नी के मायके से ससुराल वापस न आने पर वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। इसी में नरेंद्र के आत्महत्या करने की बात बताई गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। शव के पास मिला तमंचा भी कब्जे में लिया गया है। मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed