{"_id":"578b98934f1c1b167cc4b4c9","slug":"two-quota-controversy-sides-clashed-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटे के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ घायल
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा।
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नवदिया में जमकर चले लाठी- डंडे, वारदात से मचा हड़कंप
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
कोटे के चयन के बाद नवदिया गांव में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। लाठी डंडे लेकर दोनों के समर्थक भिड़ गए और मारपीट की। घटना में आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।
शनिवार को नवदिया गांव में कोटे के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के ही रमेश कुमार को कोटेदार चुना गया था। रविवार को कोटेदार के पक्ष के लोग खुशी मना रहे थे। इस दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष नरेंद्र से कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों ओर से लोग इकट्ठा हुए और एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया। जिसमें कोटेदार पक्ष से रामाधार, फूलचंद, रमेश, प्रमोद और दूसरी ओर से सर्वेश कुमार, संतोष, नरेन्द्र, संजीव आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। झगड़ रहे दोनों पक्षों को सख्ती से खदेड़कर शंात कराया। चोटिल हालत में दोनों पक्ष थाने पहुंचे और घटना की तहरीर पुलिस को दी।
एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है, सख्त कार्रवाई होगी।