फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two leaders killed, sent to jail

दो नेताओं में हुई मारपीट, भेजा गया जेल

Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर। Updated Mon, 19 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
- धर्मस्थल पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर बजने पर था विवाद
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शनिवार की शाम कहासुनी के विवाद पर मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में शिवसेना नेता और भाकपा नेता को झगड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों नेताओं को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के एक धर्मस्थल पर शनिवार की शाम लाउडस्पीकर बज रहा था। मोहल्लेे में ही रह रहे शिवसेना के वरिष्ठ नेता राजेश सक्सेना ने पुलिस को फोन पर सूचना देकर बताया कि उनके मोहल्लेे में एक धर्मस्थल पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बज रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच मोहल्ले में रह रहे भाकपा के ब्लॉक मंत्री भीमसेन शर्मा भी पहुंच गए। भीमसेन ने पुलिस को सूचना देने के लिए राजेश सक्सेना के प्रति नाराजगी जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी, गाली गलौज हुआ और बाद में मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 151 में चालान करने के बाद शनिवार की शाम दोनों को एसडीएम सूरज कुमार यादव के समक्ष पेश किया। पुलिस ने एसडीएम को सौंपी रिपोर्ट में यह भी कहा कि दोनों लोग लड़ाकू किस्म के हैं। एसडीएम ने पुलिस रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए दोनों का वारंट जारी कर दिया। कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि एसडीएम द्वारा जारी वारंट के आधार पर दोनों नेताओं को रविवार को सुबह जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed