{"_id":"570008244f1c1bd672f00351","slug":"two-killed-in-collision-of-cars-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की भिड़ंत में दो की मौत, 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारों की भिड़ंत में दो की मौत, 11 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल सवारों को बचाने के प्रयास मेें दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें साइकिल सवार गांव सबलपुर निवासी बृजबिहारी सहित दो की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है।
लखीमपुर खीरी के गांव छाउछ निवासी अनिल वर्मा परिवार और अन्य लोगों के साथ कार से मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहे थे। आसाम हाइवे पर चीनी मिल से कुछ आगे साइकिल सवारों को बचाने के प्रयास में उनकी कार पीलीभीत की ओर से आ रही खुटार निवासी अनूप बाजपेई की कार से टकरा गई, जबकि साइकिल सवार दोनों कारों के बीच आ गए। दुर्घटना में अनिल वर्मा, उनका 10 वर्षीय पुत्र शौर्य वर्मा, 14 वर्षीय पुत्र आयुष वर्मा, पत्नी पूनम वर्मा, कैलाश वर्मा, उनकी पत्नी ऊषा देवी, डॉ. सौरभ शुक्ला जबकि सामने से आ रही में सवार खुटार निवासी अनूप बाजपेई उनकी पत्नी राधा बाजपेई, मां सोमवती घायल हो गईं। साइकिल सवार गांव सबलपुर निवासी रामसागर और उनके चाचा ब्रजबिहारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। रामसागर बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। जो नगर के एक महाविद्यालय से परीक्षा देकर साइकिल से अपने चाचा ब्रजबिहारी के साथ गांव लौट रहे थे। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसमें ब्रज बिहारी सहित दो लोगों को डॉेक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।