फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two died in road accdents

शादी को लड़की देखकर लौट रहे दो मौसेरे भाईयों की हादसे में मौत

Thu, 21 Sep 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 21 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Two died in road accdents

सितारगंज हाईवे पर उत्तराखंड क्षेत्र में सिरसा चौकी के पास रोडवेज बस ने ओवरटेक करते वक्त पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। रुद्रपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के परेवा वैश्य गांव निवासी हरिशंकर मजदूरी करते हैं। उनका 20 वर्षीय पुत्र अशोक बुधवार को अपने मौसेरे भाई उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के किच्छा क्षेत्र के ग्राम बरी बरहा निवासी 22 वर्षीय करन पुत्र रामपाल की शादी के लिए लड़की देखने के लिए उत्तराखंड के मितीपुर बरहा गांव गया था। अशोक के साथ करन भी था। दोनों देर शाम बाइक से परेवा वैश्य लौटने के लिए निकले। सितारगंज हाईवे पर सिरसा चौकी पुल भट्टा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करते वक्त बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर रूद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे की सूचना उत्तराखंड पुलिस से मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले रात को ही उत्तराखंड रवाना हो गए। बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद अशोक का शव परेवा वैश्य गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने किसी तरह परिवारीजनों को संभाला। उनको दुखद पलों में ढांढस बंधाया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर दूसरे मृतक करन का शव उसके परिवार वाले अपने साथ ले गए। मृतक अशोक दो भाईयों में बड़ा और अविवाहित था। उसका छोटा भाई 18 वर्षीय नन्हे है। वह फेरी लगाकर सामान बेचकर किसी तरह परिवार को आर्थिक सहयोग करता है। पिता हरिशंकर काफी समय से बीमार चल रहे हैं। अशोक की मौत के बाद से मां रामादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed