फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tonk police action medical drug

टोंक में नशा मुक्त टोंक अभियान में बड़ी कार्रवाई: सात आरोपी गिरफ्तार, स्मैक और नशीली दवाएं बरामद

Tue, 25 Aug 2026 06:56 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Tue, 25 Aug 2026 06:56 PM IST
सार

टोंक में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने पांच ठिकानों पर दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में स्मैक, ट्रामाडोल, एल्फाजोलम, एविल के इंजेक्शन, टैबलेट और 800 सिरिंज बरामद हुईं। पुलिस ने चार मामले दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू की।

विज्ञापन
tonk police action medical drug
पुलिस का बड़ा प्रहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी टोंक, कोतवाली, पुरानी टोंक, सदर टोंक थाना पुलिस और महिला शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार से जुड़े संदिग्ध ठिकानों पर पांच स्थानों पर दबिश दी।

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब दो लाख रुपये की बाजार कीमत की 10.50 ग्राम स्मैक, ट्रामाडोल के 150 इंजेक्शन और 144 टैबलेट, एल्फाजोलम की 2040 टैबलेट, एविल के 22 इंजेक्शन और 800 सिरिंज बरामद कर जब्त की हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: डूंगरपुर में जर्जर स्कूल की छत भरभराकर गिरी, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ट्रामाडोल, एल्फाजोलम और एविल जैसी दवाओं का चिकित्सकीय उपयोग किया जाता है, लेकिन इनका बिना चिकित्सकीय सलाह या अवैध तरीके से नशे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने इस अवैध गतिविधि से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्रकरण दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ के जरिए नशे की सप्लाई करने वाले अन्य लोगों, उनके ठिकानों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक टोंक शहर और जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed