फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weapons were supplied to Shahrukh Pathan during the Delhi riots; arrested after an encounter.

Delhi NCR News: दिल्ली दंगों के दौरान शाहरुख पठान को दिए थे हथियार, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
- पुलिसकर्मी पर हथियार लहराते हुए पठान की वीडियो हुई थी काफी वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों में शाहरुख पठान को हथियार सप्लाई करने वाले वसीम उर्फ हाजी वसीम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ा। आरोपी ने रोके जाने पर पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। वसीम बंबीहा और कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़ा है। उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और 5 कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियारों की तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी मिली। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने यह जानकारी दी। वसीम मेरठ, उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर दविंदरपाल सिंह उर्फ गोपी लाहोरिया के कहने पर काम करता था। वह गैंग के शूटर्स को अवैध हथियार सप्लाई करता था। पुलिस को 24 अगस्त को वसीम के बारे में सूचना मिली थी।
अन्य अपराधों में संलिप्तता : वसीम ने 16 अगस्त को हुई गोलीबारी की घटना में इस्तेमाल हथियार भी सप्लाई किए थे। इस घटना में दिल्ली के छावला इलाके में उमेद सिंह को निशाना बनाया गया था। जांच में पता चला कि वसीम ने 27 जनवरी 2026 को तारिक हसन की हत्या में इस्तेमाल हथियार भी उपलब्ध कराया था। इस हत्या के दो शूटरों हरमनजीत सिंह और हर्षदीप सिंह को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उमेद पर गोली चलाने के मामले में हरप्रीत सिंह को भी 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

माजिद की गिरफ्तारी और पठान को हथियार : मेरठ के वसीम और सीलमपुर के माजिद ने इन शूटआउट के लिए हथियार दिए थे। माजिद उर्फ मोहम्मद माजिद उर्फ अरमान को 23 अगस्त को गौतमपुरी, सीलमपुर से गिरफ्तार किया गया। माजिद 50 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। 24 फरवरी 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान शाहरुख पठान ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया था, उसे भी वसीम ने ही सप्लाई किया था। शाहरुख पठान ने हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर पिस्तौल तानी थी और गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article