फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Food Safety Department team collected samples from the restaurant.

Gurugram News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्तरां से लिए सैंपल

Tue, 25 Aug 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department team collected samples from the restaurant.
सैंडविच में कीड़ा मिलने के मामले में कार्रवाई शुरू, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्तरां पहुं
सैंडविच में कीड़ा मिलने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पॉश वन होराइजन सेंटर स्थित पॉल रेस्टोरेंट में एक ग्राहक को ब्रेकफास्ट में परोसे गए सैंडविच में जिंदा कीड़ा मिलने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। ग्राहक सुलभ माथुर ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। वायरल वीडियो के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है।

सुलभ माथुर ने आधा सैंडविच खाने के बाद उसमें सफेद रंग का कीड़ा रेंगते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य एवं सुरक्षा विभाग हरकत में आया। मंगलवार को विभाग की एक टीम जांच के लिए पॉल रेस्टोरेंट पहुंची। टीम ने रेस्टोरेंट से खाने के सैंपल लिए। इन सैंपलको सील कर दिया गया है। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के आधार पर रेस्टोरेंट के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने नामचीन रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है कि ग्राहक की प्लेट तक जिंदा कीड़ा कैसे पहुंचा। विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed