फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Trees Felled Without Permission; Forest Department Launches Probe

Rishikesh News: बिना अनुमति काट डाले पेड़, वन विभाग ने शुरू की जांच

Tue, 25 Aug 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 25 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Trees Felled Without Permission; Forest Department Launches Probe
डोईवाला। नगर पालिका के खता क्षेत्र में एक भूखंड पर खड़े हरे पेड़ों केद अवैध कटान का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भूखंड स्वामी ने दावा किया कि उसने वन विभाग में तैनात अपने एक रिश्तेदार से पेड़ो के कटान की बात कही जिसपर रिश्तेदार ने उसे अनुमति दे दी। इसके बाद उसने बिना आधिकारिक व विभागीय अनुमति के हरे पेड़ों का कटान कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, खता क्षेत्र स्थित एक भूखंड पर कई हरे पेड़ खड़े थे। आरोप है कि भूखंड स्वामी ने पेड़ों को काटने से पहले वन विभाग में तैनात अपने रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी थी। पेड़ों को काटने के बाद उनकी लकड़ी भी मौके से हटा दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां कटे हुए पेड़ों के ठूंठ मिले लेकिन कटी हुई लकड़ी मौके पर नहीं मिली। प्रारंभिक जांच में करीब 6-7 पेड़ों के ठूंठ पाए गए हैं। इनमें कटहल आदि प्रजाति के पेड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से अभी विस्तृत जांच की जा रही है। संबंधित क्षेत्र अधिकारी इतेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में छह से सात पेड़ों के ठूंठ दिखाई दिए हैं। पेड़ कटहल आदि प्रजाति के होने का अनुमान है। मामले में विभागीय स्तर पर जांच के बाद नियमानुसार जुर्माना समेत उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed