{"_id":"57d1a3214f1c1be906319428","slug":"two-arrested-carrying-beef-from-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गोमांस ले जा रहे दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गोमांस ले जा रहे दो गिरफ्तार
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गोमांस ले जा रहे बाइक सवार शेरपुरकलां निवासी पप्पू और अशफाक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से अलग-अलग दो बैग में 25-25 किलोग्राम मांस बरामद करने का दावा भी किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मांस का परीक्षण कराया गया।
इसके अलावा गोवंशीय पशु काटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शेरपुरकलां निवासी नसीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसआई घनश्याम बहादुर ने बताया कि बाइक सेे गोवंशीय पशु का मांस लाने की सूचना पर शेरपुर रोड पर घेराबंदी की गई। बाइक से आ रहे दो युवकों को शेरपुर तिराहे पर रोक लिया गया। युवकों ने बैग में कपड़े होने की जानकारी देते हुए हरियाणा मजदूरी को जाने की जानकारी दी। बैग खुलवाकर देखने पर दोनों बैगों में कपड़ों के नीचे गोवंशीय पशु का मांस मिला। उन्होंने बताया कि दोनों युवक मांस की बिक्री करने नगर जा रहे थे। मांस का पशु चिकित्साधिकारी से परीक्षण कराया। पशु चिकित्साधिकारी ने मांस का सैंपल लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजा है। एसआई ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंशीय पशु वध की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि इसके अलावा प्रतिबंधित पशु काटने के मामले में फरार चल रहे आरोपी गांव शेरपुर कलां निवासी नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया।