फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck collide with a truck full of trolley, 12 wounded

ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 12 घायल

Fri, 12 May 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)।
अमर उजाला ब्यूरो जहानाबाद (पीलीभीत)। Updated Fri, 12 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Truck collide with a truck full of trolley, 12 wounded
हादसा - फोटो : अमर उजाला
बरेली हाईवे पर खमरिया पुल के पास गुरुवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि दरबार से दर्शन कर लौट रहे थे रामपुर के श्रद्धालु

मां पूर्णागिरि दरबार से दर्शन कर लौट रहे रामपुर के श्रृद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली साइड में पलट गई। हादसे में ट्रॉली सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। काफी तलाश के बाद भी ट्रक को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।

रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनिया खुर्द के करीब 40 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से मां पूर्णागिरि दरबार में दर्शन करने गए थे। बृहस्पतिवार रात वापस घर जा रहे थे। बरेली हाईवे पर खमरिया पुल के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर साइड में मिट्टी में पलट गई। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। हादसे में ट्रॉली सवार खेमती देवी (40), शीला  (33), बेबी (18), भगवान देई (35), प्रीति (22), ममता (30), सोमवती (40), पवन (5), बादल (7), शशि (30), धर्मपाल (32) समेत दर्जन भर लोग घायल हो गए। अन्य आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई। राहगीरों से सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर इंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को परिवार वाले साथ ले गए। हादसे को लेकर बरेली हाईवे पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed