{"_id":"57d44c594f1c1b5d7831897c","slug":"the-young-man-was-lying-in-the-sun-for-hours-victim-of-poison-khuran","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों धूप में पड़ा रहा जहर खुरान का शिकार युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घंटों धूप में पड़ा रहा जहर खुरान का शिकार युवक
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे बहराइच के बाबागंज निवासी रवि को रोडवेज बस में जहर खुरानों ने अपना शिकार बना लिया। वह रेलवे स्टेशन के समीप बेहोशी की हालत में घंटों तेज धूप में पड़ा रहा। रेलवे पुलिस मौकेे पर पहुंची तो लेकिन युवक को उसी हालत में छोड़कर चली गई। कुछ लोगों ने फोन से एसओ से शिकायत की। तब कहीं युवक को सीएचसी ले जाया गया।
नशे की हालत में रेलवे स्टेशन के पीछे धूप मेें पड़े युवक की जानकारी कुछ लोगों ने जीआरपी को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी के जवानों ने युवक से पूछताछ की कोशिश की लेकिन बेहोशी के कारण उसके कोई जवाब न देने पर वे उसे धूप में पड़ा छोड़कर चौकी चले गए। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एसओ जीआरपी से मोबाइल पर की। इसके बाद हरकत में आए जीआरपी के जवान युवक को रिक्शे से सीएचसी तक ले तो गए और वहां लावारिस हालत में छोड़ कर चले गए। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने बताया कि युवक ने होश में आने पर खुद को बहराइच के बाबागंज का रहने वाला रवि बताया। वह तीन मित्रों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहा था। बरेली रोडवेज बस स्टैंड पर एक युवक ने उसे बिस्कुट खिला दिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसने बताया कि गिरोह के सदस्य उसके पास से पांच सौ रुपये, मोबाइल और कपड़ों का बैग ले गए।