फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The young man 's hanging

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 01 Jul 2015 11:56 PM IST
जहानाबाद/पीलीभीत।
जहानाबाद/पीलीभीत। Updated Wed, 01 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भूड़ा मगरासा निवासी 45 वर्षीय विकलांग नंदकिशोर का शव रेल पटरी के पास पेड़ पर लटका मिला। गले में अंगोछे के फंदे से लटके शव के पैर जमीन पर लगे थे। इससे उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। वह 27 जून से घर से गायब था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव भूड़ा मगरासा निवासी नंदकिशोर का कई साल पहले बायां हाथ कट गया था। एक हाथ से विकलांग नंदकिशोर 27 जून को घर से लापता हो गया था। घर वाले उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार शाम करीब पांच बजे कुछ लोगों ने गांव से कुछ दूर रेलवे पटरी के पास पोल संख्या 269 के पास पेड़ से लटका हुआ उसका शव देखा। सूचना पर पुलिस और घरवाले पहुंच गए।
विज्ञापन

 वहां मौजूद लोगों ने बताया कि शव के पैर जमीन से लगे हुए थे और शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटना स्थल पर शराब की चार खाली बोतलें भी मिली हैं। जबकि लोगों के अनुसार नंदकिशोर शराब नहीं पीता है। इससे उसकी हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उधर पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वह 27 जून को दोपहर लगभग ढाई बजे घर से नाराज होकर गया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो उसके हिसाब से रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। नंदकिशोर के घर में पत्नी सोमवती के अलावा दो पुत्र क्रमश: 15 वर्षीय राजीव कुमार उर्फ राजू और 12 वर्षीय राहुल है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed