{"_id":"5812085c4f1c1b944ebc3ebd","slug":"the-woman-died-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसी महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी महिला ने दम तोड़ा
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सात दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में झुलसी 30 वर्षीय सीमा की लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके से आए उसके पिता ने पति समेत दो के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी 32 वर्षीय सीमा देवी पत्नी वर्मानंद 20 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। महिला को ससुरालियों ने लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके पिता सिद्धनगर निवासी शंकरलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि महिला को उसके पति व ससुर आए दिन परेशान किया करते थे। इसी में उसको दोनों आरोपियों ने जिंदा जलाकर मार डाला है। पीड़ित पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक एसओ राकेश बाबू शर्मा ने बताया कि मृतका के शव का लखीमपुर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की गांव जाकर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन