फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The post -charge investigation Remove the assigned kotwal

चौकी इंचार्ज से विवेचना हटाकर कोतवाल का सौंपी

Thu, 31 Dec 2015 11:42 PM IST
plibhit
plibhit Updated Thu, 31 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

शहर की एक गैस एजेंसी के कैशियर प्रदीप भटनागर से 3.60 लाख रुपये की हुई लूट मामले की विवेचना सीओ ने लापरवाही मिलने पर देवहा चौकी इंचार्ज से हटाकर शहर कोतवाल को सौंपी है।

विज्ञापन

बता दें कि 28 दिसंबर को शहर की एक गैस एजेंसी का कैशियर प्रदीप भटनागर से घन्नई ताल और जाटौवाले चौराहा के बीच दो बाइक सवार झपट्टा मारकर 3.60 लाख रुपये से भरा थैला उस समय लूट ले गए थे जब कैशियर बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से रुपये निकाल कर मालिक के पुत्र के दोस्त रविंद्र यादव को देने जा रहा था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना देवहा चौकी इंचार्ज वीके शर्मा को सौंपी थी। सीओ सिटी यशवीर सिंह ने बताया कि विवेचना में लापरवाही करने पर चौकी इंचार्ज से विवेचना हटाकर शहर कोतवाल संग्राम सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


फुटेजों का प्रिंट आउट
निकालने की तैयारी
कैशियर से लूटपाट करने वाले दोनों बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गई है। पुलिस ने भागते समय रास्ते में स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेजों को प्राप्त कर लिया है। एसपी जवाहर ने बताया कि फुटेज में लुटेरों के चेहरे साफ हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस फुटेज का प्रिंट आउट निकलावकर लुटेरों की शिनाख्त कराने के साथ पोस्टर बनवाकर शहर में चस्पा कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed