फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Raised awareness among women by holding community gatherings.

Sant Kabir Nagar News: चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक

Tue, 22 Sep 2026 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness among women by holding community gatherings.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जिले के सभी थानों की पुलिस ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। उन्हें महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, अधिकारों की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर महिलाएं निडर होकर पुलिस से अपनी शिकायत कर सकती हैं। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं के त्वरित और विधिसम्मत निस्तारण के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने खलीलाबाद शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। महुली पुलिस ने कुशहवा, बखिरा पुलिस ने हरापट्टी, बेलहरकला पुलिस ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज बेलहरकला और पिपरा प्रथम में अभियान चलाया। वहीं, धर्मसिंहवा पुलिस ने पुनया, कसया और मेंहदूपार में महिलाओं, बालिकाओं और स्कूली छात्राओं को पंफलेट वितरित कर जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी भी दी गई। महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में बताया।
साथ ही उन्हें निडर होकर अपनी बात रखने और किसी भी तरह के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed