{"_id":"6ab2c3a16dfa8e9a5f025980","slug":"unidentified-person-seen-drowning-near-kali-nadi-canal-bridge-search-underway-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154298-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: काली नदी नहर पुल के पास डूबता दिखा अज्ञात व्यक्ति, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: काली नदी नहर पुल के पास डूबता दिखा अज्ञात व्यक्ति, तलाश जारी
विज्ञापन
कासगंज। काली नदी नहर पुल के पास मंगलवार की शाम अज्ञात व्यक्ति डूबता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फ्लड यूनिट उसकी तलाश में जुटी है।
सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार, मारहरा की ओर जा रहे नदरई निवासी शाहनवाज पुत्र शान मोहम्मद ने काली नदी नहर पुल के पास शाम करीब 5:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति को नहर में डूबते और बहते हुए देखा। व्यक्ति के केवल हाथ दिखाई दे रहे थे।
उसने तुरंत तत्परता दिखाते हुए शोर मचाया। जब तक कोई गोताखोर मदद के लिए पहुंच पाता, तब तक व्यक्ति तेज बहाव के कारण बह गया। उसने फ्लड कंपनी के उपनिरीक्षक रूप सिंह को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल करके घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फ्लड कंपनी ने नहर में बहे अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के नहर में डूबने की सूचना मिली है। उसकी तलाश कराई जा रही है।