{"_id":"6ab2c2a0b0416017e2015fb9","slug":"thieves-broke-into-a-house-in-broad-daylight-and-stole-rs-15-lakh-in-cash-and-jewellery-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185746-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, डेढ़ लाख नकदी और जेवर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिनदहाड़े घर में घुसे चोर, डेढ़ लाख नकदी और जेवर ले गए
Tue, 22 Sep 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
निघासन। सिंगाही कस्बे के वार्ड नंबर 11 में दिनदहाड़े घर में घुसे चोर डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ पीड़ित ने सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
कांजी हाउस के पास सिटी पब्लिक स्कूल के निकट रहने वाले निखिल अग्रवाल के अनुसार, 14 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे वह घर से बाहर गए थे। शाम करीब सात बजे लौटे तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी से करीब 1.50 लाख रुपये, 40 ग्राम सोने और 100 ग्राम चांदी के आभूषण गायब थे।
निखिल ने 15 सितंबर को सिंगाही थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और चोरी का खुलासा करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मंगलवार को निखिल व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ सीओ शिवम कुमार से मिले और शिकायती पत्र सौंपा। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद